Bokaro News: पेटरवार के सेवानिवृत्त शिक्षक की पत्नी का निधन
बोकारो, अक्टूबर 22 -- Bokaro News: पेटरवार। पेटरवार प्रखंड के सदमा कला( टकाहा) निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक स्व विष्णु चरण मेहता की पत्नी की पत्नी भूलिया देवी (80 वर्ष) का गुरुवार को टकाहा गांव स्थित पैतृक निवास स्थान पर निधन हो गया। वे काफी समय से अस्वस्थ चल रही थी। उसका अंतिम संस्कार बांगा स्थित श्मशान घाट पर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो मृतिका के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। कहा ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। इस घटना पर सदमा कला पंचायत की मुखिया सावित्री देवी सहित शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.