Bokaro News: पेटरवार के नव निर्मित मार्केट कॉम्पलेक्स में चोरी
बोकारो, अक्टूबर 24 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत के बाजार टांड़ स्थित जिला परिषद बोकारो की ओर से गागीहाट में निर्मित कराए गए मार्केट कॉम्पलेक्स-सह-बैंक्वेट हॉल में अज्ञात चोरों ने कॉम्पलेक्स में लगे मोटर की वायरिंग काटकर चोरी कर ली। साथ ही, पानी के कनेक्शन को भी तोड़ दिया गया और उसका ढक्कन खोलकर चोरी कर ली गई। इस बात की जानकारी शुक्रवार को तब हुई ,जब एक सब्जी दुकानदार सब्जी का कैरेट रखने के लिए नवनिर्मित मार्केट कॉम्पलेक्स में गया। उन्होंने इस घटना की जानकारी बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति को दी। घटना की सूचना पाकर बुंडू मुखिया घटना स्थल पर गई और चोरी की घटना का अवलोकन किया। मुखिया ने घटना की जानकारी संबंधित ठेकेदार को दे दी है। मुखिया ने कहा कि कॉम्प्लेक्स भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के तुरंत बाद इस तरह की च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.