बोकारो, अक्टूबर 11 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार मठ टोला काली मंदिर निवासी अजय राउत व नमिता राउत की बेटी मेघा राउत ने चर्चित लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर सितार बजाकर अपनी संगीत प्रतिभा का उल्लेखनीय प्रदर्शन कर अपने माता-पिता सहित पेटरवार का नाम रौशन करने में सफलता प्राप्त की है। कौन बनेगा करोड़पति  कार्यक्रम के दौरान बज रहे गाने की धुन पर मेघा राउत ने सितार बजाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्तमान समय में मेघा अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में प्रवास कर रही हैं। केबीसी में उसकी प्रस्तुति से निश्चित रूप से पेटरवार प्रखंड और बोकारो जिला ही नही, बल्कि झारखंड का नाम रोशन हुआ है। उसके इस प्रस्तुति पर परिजनों सहित पेटरवार वासियों में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...