बोकारो, सितम्बर 11 -- Bokaro News: पेटरवार। पेटरवार में स्थापित जिले का कृषि विज्ञान केंद्र, जिले के 9 प्रखंडों के किसानों के लिए एटीएम कार्ड है। किसान यहां से खेती के नए-नए आधुनिक गुर सीखकर और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर अपने फसलों का उत्पादन में इजाफा कर एक ओर जहां आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे है, वही दूसरी ओर अपने परिवार का बेहतर ढंग से लालन-पालन कर रहे है। एक तरह से पेटरवार का कृषि विज्ञान केंद्र किसानों के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है।

बुंडू में स्थापित है कृषि विज्ञान केंद्र बोकारो जिले का एक मात्र कृषि विज्ञान केंद्र पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत में स्थापित है। पेटरवार का कृषि विज्ञान केंद्र 25 एकड़ भूभाग पर फैला हुआ है। इस केंद्र की स्थापना वर्ष 2004 में हुआ था और आज बोकारो जिले के 9 प्रखंडों के किसानों के लिए मील का पत्थर साब...