बोकारो, अक्टूबर 25 -- Bokaro News: पेटरवार। जिला परिषद के निजी मद से आय श्रोत वृद्धि के लिए पेटरवार गागी हाट में बनाये गए मार्केट कॉम्प्लेक्स भवन सह बैंक्वेट हॉल का निर्माण कार्य पूर्ण होने और इस कार्य के संवेदक की ओर से जिला परिषद को हैंड ओवर करने के बावजूद न तो इसका उद्दघाटन हो पाया है और न ही स्थानीय दुकानदारों को दुकान आवंटित किया गया है। गागी हाट में नवनिर्मित मार्केट कॉम्प्लेक्स भवन और बैंक्वेट हॉल पिछले तीन महीने से उद्दघाटन की बाट जोह रहा है। गौरतलब है कि इस मार्केट भवन निर्माण का आधारशिला बीते 10 मार्च 2024 को गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, पूर्व विधायक लंबोदर महतो, जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, जिप सदस्य प्रहलाद महतो और बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति ने संयुक्त रूप से रखी थी। उस समय स्थानीय दुकानदार...