बोकारो, अक्टूबर 21 -- Bokaro News: पेटरवार में दुर्गापूजा का त्योहार हर्षोल्लास व आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। दशहरा में पेटरवार के दो स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छिटपुट घटनाओं को छोड़ रावण दहन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। पेटरवार तेनुचौक स्थित पंचमंदिर दुर्गा पूजा समिति की ओर से प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेयजल व स्वच्छता तथा उत्पाद व मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद व विशिष्ठ अतिथि जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने दर्शकों को दुर्गा पूजा की शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा दशहरा बुराई पर अच्छाई का, असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। समिति की ओर से रा...