Bokaro News: पेज की लीड : फुसरो मुख्य रोड में भू-धंसान से आई दरार, दहशत
बोकारो, सितम्बर 29 -- Bokaro News: फुसरो करगली, प्रतिनिधि।फुसरो-गोमिया मुख्य सड़क पर सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय के सामने भू-धंसान से दो स्थानों पर लंबी दरार आ गई है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण और व्यस्त सड़क है जिसके निकट ही आगे सीसीएल बीएंडके महाप्रबंधक कार्यालय सहित केंद्रीय अस्पताल ढोरी, जेएसएम कॉलेज, भरत सिंह पब्लिक स्कूल, करगली ग्राउंड, कार्मेल स्कूल, करगली गेट आदि महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान स्थित हैं। पुराना बीडीओ मोड़ और अमलो रेलवे फाटक व करगली बाजार और ढोरी स्टाफ क्वार्टर जैसे आबादी वाले क्षेत्र इसी के निकट होने से यह पूरा एरिया व्यस्त भीड-भाड़ वाला माना जाता है।
दुकानों को हटाने का निर्देश सीसीएल ढोरी प्रबंधन ने सार्वजनिक सूचना जारी कर प्रभावित स्थल के आसपास संचालित अस्थायी दुकानों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया है। कहा गया है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.