बोकारो, नवम्बर 7 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर दीपावली-छठ पर्व के मद्देनजर जिले के पेंशन लाभुकों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई है। इसके तहत सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत जिले के कुल 2,02,594 लाभुकों को अक्टूबर व नवंबर माह की पेंशन राशि का भुगतान किया गया है। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अनुसार, मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के 1,53,490, मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना के 141, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना के 29,013, स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना के 19,392 तथा मुख्यमंत्री राज्य एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना के 555 लाभुकों को दो माह की पेंशन राशि का भुगतान किया गया है। यह भी पढ़...