Bokaro News: पेंशन नहीं मिलने से दिव्यांग, विधवा व बुजुर्ग परेशान
बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: प्रखंड में दिव्यांगों, विधवाओं और बुजुर्गों को पिछले छह-सात माह से पेंशन का भुगतान नहीं होने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। कई जरूरतमंदों के समक्ष भोजन और दवाइयों की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो गया है। इस समस्या को लेकर विकलांग अधिकार मंच, गोमिया ने सोमवार को बीडीओ को आवेदन देकर लंबित पेंशन का भुगतान कराने की मांग की है। कहा गया है कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान जानकारी मिली कि कई दिव्यांगों, विधवाओं और वृद्धजनों को पिछले छह-सात माह से पेंशन नहीं मिली है। इसके कारण वे दयनीय स्थिति में जीवन गुजारने को मजबूर हैं। कुछ लोगों के सामने भोजन का संकट है, जबकि कई लोग आर्थिक तंगी के कारण बीमारी की स्थिति में दवा तक नहीं खरीद पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पेंशन नहीं मिलने से बढ़ी मुश्किलें, मजबूरी में अंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.