बोकारो, अगस्त 22 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। दी पेंटिकॉस्टल असेम्बली स्कूल में कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए सोशल साइंस क्वेस्ट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विषय-ज्ञान, त्वरित सोच और समझ का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को कक्षा में सीखी गई बातों को नई परिस्थितियों में समझने और व्यवहार में लागू करने का अवसर मिला। दृश्य-श्रव्य संकेतों, गुब्बारों तथा गतिविधि आधारित प्रश्नों ने प्रतियोगिता को रोचक और रोमांचक बना दिया। प्रत्येक चरण के साथ विद्यार्थियों की उत्सुकता बढ़ती गई और पूरा वातावरण स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से सराबोर रहा। अंतिम प्रश्न तक मुकाबला बेहद रोमांचक बना रहा और परिणाम महज एक अंक के अंतर से तय हुआ। जॉय हाउस की टाइम ट्रैवलर्स टीम ने 31 अंक हासिल कर ...