बोकारो, अगस्त 26 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। सहकारिता विभाग द्वारा नावाडीह प्रखंड के पेंक एमपीसीएस/पैक्स प्रबंधकारिणी समिति का गठन 10 सितंबर को किया जाएगा। बेरमो अंचल तेनुघाट के सहायक निबंधक सहयोग समितियां सह प्राथमिक सहयोग समितियों के संचालन पदाधिकारी अनन्या सिन्हा ने इसके लिए सहकारिता प्रसार पदाधिकारी श्याम कुमार मांझी को निर्वाचन पदाधिकारी जबकि वरीय अंकेक्षक रंजीत कुमार को अनुकल्पिक पदाधिकारी नियुक्त किया है। 31 अगस्त को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी जबकि 10 सितंबर को इसका चुनाव व गठन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...