Bokaro News: पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय ने की पंडाल और मेला का उदघाटन
बोकारो, अक्टूबर 18 -- Bokaro News: पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। कार्यक्रम की शुरुआत गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पंचमुखी दुर्गा मंदिर तेनुचौक पेटरवार से हुई। यहां उन्होंने फीता काटकर दुर्गा पूजा पंडाल एवं मेले का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने मां भगवती की आराधना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद श्री पांडेय ने गोमिया विधानसभा क्षेत्र के उतासारा-अम्बाडीह स्थित मां वैष्णो देवी दुर्गा पूजा तथा दांतु दुर्गा पूजा समिति के पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए। पूर्व सांसद ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मां भगवती से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सभी क्षेत्रवासियों पर बनी रहे तथा हर घर में सुख-शांति, समृद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.