Bokaro News: पूर्व विधायक के जनता दरबार में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
बोकारो, नवम्बर 2 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित पूर्व विधायक के आवासीय कार्यालय में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें गोमिया विधानसभा क्षेत्र के गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो के समक्ष रखीं और उनके समाधान की मांग की। पूर्व विधायक ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित मामलों के त्वरित एवं उचित समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कई मामलों में उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं के समाधान की दिशा में तत्काल पहल की। कुछ समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन कराया गया। डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि जनता की समस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.