Bokaro News: पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि, किया पौधरोपण
बोकारो, अगस्त 20 -- Bokaro News: चंदनकियारी। प्रतिनिधि। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर बोकारो जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल ने भोजूडीह स्थित अपने आवासीय कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों ने उन्हें नमन किया। देवाशीष मंडल ने कहा कि आधुनिक भारत की नींव मजबूत करने और तकनीकी क्रांति को गति देने में राजीव गांधी का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कंप्यूटर एवं सूचना क्रांति को बढ़ावा देने के साथ पंचायती राज को सशक्त किया। युवाओं को 18 वर्ष में मतदान का अधिकार मिला। यह भी पढ़ें- सद्भावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की जयंती इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया। मौके पर प्रफुल्ल गोप, दुर्गा रजवार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.