बोकारो, सितम्बर 30 -- Bokaro News: एक समय चंद्रपुरा डीवीसी कालोनी की अपनी अलग पहचान थी पर अब यह कालोनी पूरी तरह से असुरक्षित हो गई है। कालोनी के आवास खाली कराने के लिए यहां पर एक तरफ डीवीसी प्रबंधन का डंडा चल रहा है वहीं अपराधी भी सक्रिय हैं। लगातार घट रही अपराध की घटनाओं से विद्युतनगरी के लोग खौफ में जी रहे हैं। वहीं जनप्रतिनिधि पूरी तरह से मौन हैं। यहां के पश्चिम पल्ली क्षेत्र में सिन्हा दंपती के बाद उनके छोटे बेटे रोहित की भी मौत हो गई है और तीनों के हत्यारे अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। इधर, मंगलवार को दिन दहाड़े हिन्दी साहित्य परिषद के निकट डोली सिंह के क्वार्टर में हुई लाखों के जेवरात चोरी से अब यहां रहने वाले पूरी तरह से सहमे हुए हैं। पहले भी कालोनी में चोरी की दर्जनों वारदात हो चुकी है। ट्रिपल मर्डर का केस भी पुलिस के लिए चुनौती ब...