Bokaro News: पुष्य की बारिश में बेरमो के किसान धनरोपनी करने उतरे खेतों में
बोकारो, जुलाई 23 -- Bokaro News: सिद्धार्थ नारायण पोद्दार बेरमो। नक्षत्र मंडल का आठवें नक्षत्र पुष्य (पुख) में बीस जुलाई की रात सूर्य प्रवेश कर गया। इसके साथ ही किसानों के लिए राहत की बात है कि पुनर्वसु नक्षत्र बरसते हुए विदा हुआ और पुष्य भी बरसते हुए आया। पुष्य को वर्षा ऋतु का तीसरा नक्षत्र माना जाता है, जिसमें झमाझम बारिश धनरोपनी की गति को तेज कर देता है। तीन दिनों की बारिश ने बेरमो में किसानों के खेत लबालब भर दिए। और जिन किसानों के खेत में धान के बिचड़े तैयार थे, धनरोपनी आरंभ कर दी गई है। वहीं माना जा रहा कि अब रूक-रूक कर भी बारिश होती रही तो धनरोपनी की गति तेज हो जाएगी। ऐसे भी 27 नक्षत्रों में पुष्य को राजा माना गया है और पुष्य का पोषण करने वाला। मतलब पुष्य नक्षत्र की वर्षा धान की फसल को पोषण देता है।
रथयात्रा से ही धनरोपनी का शुभारं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.