बोकारो, अगस्त 13 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गुरुवार को सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ। पूर्वाभ्यास का संयुक्त निरीक्षण उपायुक्त अजय नाथ झा व पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने किया। निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने तिरंगे को सलामी दी। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने मुख्य समारोह के सफल, भव्य एवं गरिमामय आयोजन को लेकर परेड तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समारोह के दौरान अनुशासन, सुरक्षा एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। पूर्वाभ्यास में सीआईएसएफ, जिला बल (पुरुष), जिला बल (महिला), गृह रक्षक बल, चौकीदार पुरुष दल, डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल, 8/बी एनस...