बोकारो, अगस्त 13 -- Bokaro News: गोमिया सीओ व बीडीओ तथा चतरोचट्टी थाना प्रभारी की मध्यस्थता से मंगरो के ग्रामीणों के दो गुटों के बीच वर्षों से चल रहे विवाद का निस्तारण हो गया। फलस्वरुप पीएम आवास की ढलाई कार्य में उत्पन्न व्यवधान भी समाप्त हो गया। उल्लेखनीय है कि पीएम आवास की ढलाई में उत्पन्न व्यवधान को खत्म करने की मांग को लेकर पिछले 13 दिनों से मंगरो निवासी मो यूसुफ का पूरा परिवार गोमिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय में धरना दिए हुए थे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद ने धरनार्थियों को माला पहनकर तथा मिठाई खिलाकर धरना समाप्त करवाया। शांतिपूर्ण ढंग से 13 दिनों तक धरना देने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि शांतिपूर्ण अनशन के ही कारण वर्षों से चले आ रहे विवाद का निपटारा संभव हो पाया। राजद के जिला अध्यक्ष अ...