बोकारो, अक्टूबर 29 -- Bokaro News: फुसरो। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह निवासी रामदेव राम का 10 वर्षीय पुत्र अभिजीत राज चंद्रपुरा से साइकिल चलाते हुए भटक कर बेरमो थाना क्षेत्र पहुंच गया। बेरमो थाना पुलिस ने बालक को सुरक्षित थाने में रखा और फिर सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया। बालक के मामा चंद्रपुरा के रेलवे कॉलोनी निवासी रोहित कुमार ने भांजे के सकुशल मिलने पर बेरमो थाना प्रभारी नित्यानंद महतो एवं सभी पुलिसकर्मियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने पुलिस की तत्परता और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...