बोकारो, अक्टूबर 15 -- Bokaro News: दुर्गापूजा के दौरान चास के जोधाडीह मोड़, महावीर चौक और पुराना बाजार में लग रहे जाम से शहरवासियों के साथ पूजा बाजार में खरीदारी करने पहुंच रहे लोगों को परेशानी हो रही है। बाजार की संकरी सड़कों पर वाहनों की भीड़ बढ़ने से आवागमन बाधित हो रहा है। इसे देखते हुए पूजा बाजार के दौरान इन मार्गों पर चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग उठने लगी है। साथ ही शाम पांच बजे के बाद ऑटो के परिचालन मार्ग में बदलाव की लोग मांग कर रहे है। स्थानीय निवासी जितेन्द्र कुमार ने कहा कि शाम पांच बजे के बाद धर्मशाला मोड़ से महावीर चौक होते हुए जोधाडीह मोड़ जाने वाले मार्ग पर ऑटो का परिचालन बंद कर वैकल्पिक रास्ते से चलाने की व्यवस्था की जाए। इसके तहत ऑटो को धर्मशाला मोड़ से आईटीआई मोड़ होते हुए जोधाडीह मोड़ तक चलाने की मांग ...