Bokaro News: पुपुनकी दामोदर घाट बनेगा नया पर्यटन हब, पांच करोड़ की परियोजना से बदलेगी दामोदर तट की तस्वीर
बोकारो, जुलाई 9 -- Bokaro News: बोकारो, वरीय संवाददाता। दामोदर नदी के तट पर बसे पुपुनकी घाट की पहचान अब केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रहेगी। जिला प्रशासन की पहल पर पुपुनकी ब्रिज के समीप स्थित दामोदर नदी घाट को लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से विकसित कर एक आकर्षक पर्यटन एवं धार्मिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रस्तावित परियोजना के तहत घाट का सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और पर्यटकों के लिए आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। योजना के धरातल पर उतरने के बाद यह स्थल जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हो सकता है। इस दिशा में बुधवार को उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर रांची की पैराडाइज कंपनी के आर्किटेक्ट योगेश कुमार तथा ग्रामीण कार्य विकास विभाग के कनीय अभियंता गणेश ठाकुर ने पुपुनकी दामोदर घाट का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.