बोकारो, अक्टूबर 2 -- Bokaro News: पुत्र की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ लोक आस्था का पर्व जिउतिया जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व को जीवित्पुत्रिका व्रत भी कहा जाता है। इसे लेकर जिले की माताओं में खासा उत्साह है। बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। मान्यता है कि इस दिन माताएं अपने पुत्र की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं और भगवान जीमूतवाहन की पूजा-अर्चना करती हैं। पंडित रामानंद मिश्रा ने बताया कि व्रत की शुरुआत शुक्रवार को सप्तमी तिथि पर नहाय-खाय के साथ होगी। इस दिन माताएं पारंपरिक रूप से मड़ुआ की रोटी, नोनी का साग और सतपुतिया का सेवन कर व्रत का संकल्प लेंगी。 यह भी पढ...