Bokaro News: पीसीसी व एलएसी की बैठक में 18 मामलों पर निर्णय
बोकारो, सितम्बर 16 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। मंगलवार को उपायुक्त सह जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक अजय नाथ झा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में पीसीसी, एलएसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 18 मामलों पर विचार-विमर्श कर नियमानुसार निर्णय लिया गया। इनमें 10 मामले लीज होल्ड राइट ट्रांसफर तथा 8 मामले अतिरिक्त आइटम एवं आइटम परिवर्तन से संबंधित थे। उपायुक्त ने जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के साथ विस्थापितों व स्थानीय निवासियों को रोजगार में प्राथमिकता देने पर जोर दिया। कहा कि बोकारो में संचालित छोटे-बड़े उद्योग जिले के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उद्योगों को स्थानीय युवाओं व विस्थापित परिवारों के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करनी चाहिए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.