बोकारो, नवम्बर 28 -- Bokaro News: वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाणपत्र की वैधता अवधि कम करने के केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से शुक्रवार को नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान राजद के प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम चौधरी एवं जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने केंद्र सरकार के फैसले को आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला बताया। घनश्याम चौधरी ने कहा कि सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 16 नवंबर 2026 को जारी राजपत्र अधिसूचना के तहत केंद्रीय मोटरयान नियम 1989 के नियम 115 (7) में संशोधन किया गया है। इसके कारण वाहनों की उम्र व प्रदूषण मानकों के आधार पर पीयूसी प्रमाणपत्र की वैधता अवधि निर्धारित की गई है। बुद्ध नारायण यादव ने कहा कि पहले से ही टोल टैक्स के...