बोकारो, अक्टूबर 8 -- Bokaro News: चंदनकियारी में पथ निर्माण विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। बरमसिया-हुटुपाथर-आद्राकुड़ी-मिर्धा सड़क के शिलान्यास पट्ट पर धनबाद के सांसद ढुलू महतो को गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र का सांसद लिख दिया गया। सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास पट्ट सामने आने के बाद इसे लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। जेएलकेएम के केंद्रीय महासचिव अर्जुन रजवार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसे विभागीय लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि शिलान्यास पट्ट पर स्पष्ट रूप से ढुलू महतो को 'गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र का सांसद' बताया गया है,जो पुरी तरह से गलत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...