बोकारो, अगस्त 17 -- Bokaro News: बोकारो। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय, बोकारो में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उप मंडल प्रमुख रणजीत सिंह एवं संजय बिस्वाल की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। तिरंगा फहराने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। समारोह में बैंक कर्मियों के साथ उनके परिवार, महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। बच्चों एवं महिलाओं ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में रणजीत सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कैरली स्प्रिंगडल स्कूल में आजादी का जश्न, मेधावी छात्रों को सम्मान बाद में बच्चों...