बोकारो, सितम्बर 25 -- Bokaro News: गोमिया। पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया में शुक्रवार को सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के तहत शिक्षकों के लिए पांच घंटे का इन-हाउस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का विषय खुशहाली एवं भावनात्मक रूप से सुरक्षित कक्षा का निर्माण था। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को ऐसा कक्षा वातावरण तैयार करने के लिए प्रशिक्षित करना था, जहां विद्यार्थी स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और महत्वपूर्ण महसूस कर सकें तथा बिना भय के अपनी बात रख सकें। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद प्रशिक्षण समन्वयक ने प्राचार्य को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुभकामनाओं के साथ प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। चंदा पांडे ने श्लोक प्रस्तुत कर सकारात्मक वातावरण बनाया। प्रशिक्षण में विद्यालय के सभी शिक्षकों...