Bokaro News: पिछरी में काली पूजा की नई समिति गठित
बोकारो, अक्टूबर 26 -- Bokaro News: बेरमो। पेटरवार प्रखंड के के पिछरी बस्ती स्थित काली मंदिर परिसर में रविवार को ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें इस वर्ष काली पूजा भव्य तरीके से मनाने और मंदिर का साफ-सफाई व रंग-रोगन कराने का निर्णय लिया गया। पूर्व मुखिया छत्रधारी मिश्रा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से नई पूजा समिति का गठन किया गया। इसमें छत्रधारी मिश्रा को अध्यक्ष, सूरज महतो को सचिव, विरंची मिश्रा व खेमन महतो को उपाध्यक्ष और राकेश मिश्रा को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें उपमुखिया चीकू मिश्रा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Purnia News: काली पूजा की तैयारी को लेकर बैठक तीन दिवसीय मेले पर चर्चा यह भी पढ़ें- Jamui News: महाराजगंज काली मंदिर में होगा भव्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.