बोकारो, सितम्बर 19 -- Bokaro News: फुसरो, प्रतिनिधि। पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी उत्तरी पंचायत के प्योर ढोरी मोड़ के निकट रहने वाले सुनील वर्मा ऊर्फ दुल्लू वर्मा (करीब 62 वर्ष) की सड़क हादसे में मौत हो गई। बीते गुरुवार की रात उकरीद मोड़ के पास यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार टेंपो चालक सुनील वर्मा गांव से ही एक परिवार को लेकर बोकारो में गणपति मेला देखकर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी कार ने टक्कर मार दी जिसके बाद यह हादसा हुआ। शव पोस्टमार्टम होकर शुक्रवार को आया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...