बोकारो, नवम्बर 3 -- Bokaro News: बोकारो। आम लोगों को बैंकिंग सुविधाओं और केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से गुरुवार को पिंड्राजोरा में बैंक ऑफ इंडिया की ओर से वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 100 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ दिया गया तथा आवेदन की प्रक्रिया पूरी की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बैंक ऑफ इंडिया की जोनल मैनेजर डॉ. पल्लवी कुमारी उपस्थित थीं। उनके साथ जिला अग्रणी प्रबंधक (एलडीएम), बोकारो अंचल के वित्तीय समावेशन प्रभारी, वित्तीय साक्षरता केंद्र के प्रतिनिधि और पिंड्राजोरा शाखा के प्रबंधक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: मेगा शिविर में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग शिविर में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के 50,...