बोकारो, नवम्बर 1 -- Bokaro News: पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बांधगोड़ा साइड स्थित रानी तालाब जोड़ा मंदिर के समीप शनिवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो पलटने से नानी नाती की मौत हो गई। हुआ। यात्रियों से भरा एक टोटो अचानक पलट गया। कनकलता देवी घटियाली गाँव निवासी मिश्री मंडल की पत्नी है, जो डेढ़ वर्षीय मृतक नाती जगन्नाथ मंडल समेत अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ ऑटो से चास स्थित एक अस्पताल में इलाज के लिए आई थी। इलाज के बाद उसी ऑटो से अपने घर लौट रही थी। इस क्रम में एक अनियंत्रित बाइक को बचाने के क्रम में चालक ऑटो से नियंत्रण खो बैठा और पलट गया। जिसमें नानी नाती की दुखद मौत हो गई। घटना को लेकर घटियाली व आसपास के इलाकों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...