बोकारो, अगस्त 20 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम की ओर से ओपन टू डिस्ट्रिक्ट धनबाद-बोकारो पावरलिफ्टिंग इंडिया प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मेयर भोलू पासवान और डिप्टी मेयर पूजा कुमारी ने आर्मस्ट्रांग जिम के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में रुद्र कुमार ने रजत और कांस्य पदक हासिल किया। वहीं क्षितिज कुमार ने डेडलिफ्ट में स्वर्ण पदक जीता। उदय ने बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट में दो स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस अवसर पर मेयर भोलू पासवान ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और उचित अवसर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि खेल...