Bokaro News: पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट का काउंटर केस
बोकारो, अगस्त 30 -- Bokaro News: हरला थाना क्षेत्र के सानवी अपार्टमेंट में पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामले में पुलिस ने शनिवार को मारपीट का काउंटर केस दर्ज किया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। बजरंगी की शिकायत पर सुमित सिंह को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत में कहा गया है कि वह पार्किंग में गाड़ी लगाने गए थे। उस समय सुमित सिंह गाड़ी खड़ी कर रहे थे। उन्होंने अपनी गाड़ी पास में खड़ी कर दी। अगले दिन उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त मिली। इस संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं, सुमित सिंह की शिकायत पर बजरंगी आरके सिंह समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है। शिकायत में बताया गया है कि वह अपनी बहन के पास अपार्टमेंट पहुंचे थे। उनकी बहन अपनी मां को लेकर अस्पताल जा रही थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.