बोकारो, नवम्बर 24 -- Bokaro News: चास-बोकारो में सड़क किनारे खड़े ट्रकों से यातायात पुलिस की ओर से जुर्माना वसूले जाने को लेकर ट्रक मालिकों में नाराजगी है। सोमवार को चास स्थित ट्रक मालिक परिवार संघ कार्यालय में ट्रक मालिकों ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए जिला प्रशासन से पहले ट्रकों के लिए समुचित पार्किंग व्यवस्था करने की मांग की है। इस बाबत ट्रक व्यवसाय परिवार संघ के अध्यक्ष नारायण शर्मा ने कहा कि जब तक चास-बोकारो में ट्रकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक सड़क पर खड़े ट्रकों से जुर्माना वसूलना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि ट्रक मालिकों के सामने वाहनों को खड़ा करने की गंभीर समस्या है। प्रशासन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराए बिना जुर्माना वसूल रहा है। यदि यह कार्रवाई जारी रही तो ट्रक मालिक और ट्रक परिवार के सदस्य सड़क...