Bokaro News: पानी-बिजली को जरीडीह पूर्वी-पश्चिमी के ग्रामीणों ने ट्रांसपोर्टिंग ठप की, मिला आश्वासन
बोकारो, सितम्बर 2 -- Bokaro News: बेरमो प्रखंड के जरीडीह पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत में बिजली व शुद्ध पेयजल समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को जरीडीह अब्दुल हमीद चौक पर ट्रांसपोर्टिंग ठप कर चक्का जाम आंदोलन शुरू किया। दोनों पंचायतों के बड़ी संख्या में ग्रामीण, व्यवसायी एवं जनप्रतिनिधि जुलूस की शक्ल में पहुंचे और सड़क पर बैठकर कोयला परिवहन रोक दिया। ऐसे में सड़क के दोनों ओर ट्रांसपोर्टिंग वाहनों की लंबी कतार लग गई। आंदोलन के कारण व्यवसाईयों ने अपनी प्रतिष्ठानों को बंद रखा। आंदोलनकारियों ने बोकारो कोलियरी डीडी माइंस में पहुंच कर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया और सीसीएल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीण प्रतिनिधियों ने कहा कि अब वे अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.