Bokaro News: पाथुरिया में बंगला नाटक 'पदध्वनी' का मंचन
बोकारो, नवम्बर 10 -- Bokaro News: जैनामोड़। काली पूजा के अवसर पर जरीडीह प्रखंड के पाथुरिया गांव में दो दिवसीय बंगला नाटक का आयोजन किया गया है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। सोमवार की रात पहले दिन भैरव गंगोपाध्याय द्वारा रचित सामाजिक यात्रा पाला 'पदध्वनी' का मंचन किया गया। इसमें गांव के ब्राह्मण परिवार के युवा कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। नाटक देखने के लिए पाथुरिया के अलावा तीरो, लंगटाटांड़, गोपीनाथपुर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कलाकारों के अभिनय और संवादों को दर्शकों ने खूब सराहा। बंगला सामाजिक यात्रा पाला के आयोजन में नचिकेता चटर्जी, पुतुल बनर्जी, अरूप मुखर्जी, शांतनु बनर्जी, धर्मदास बनर्जी, संजय चटर्जी और राय बनर्जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- Bokaro ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.