बोकारो, अगस्त 1 -- Bokaro News: पेटरवार। थाना क्षेत्र के लुकैया गांव निवासी एवं राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय टकाहा के चौथी कक्षा के छात्र अली रजा (10) की इलाज के दौरान रिम्स रांची में मौत हो गई। वह पिछले 24 दिनों से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था। शुक्रवार रात जैसे ही उसका शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार 7 जुलाई को अली रजा अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक पागल कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके सिर, गर्दन, कान, हाथ और पैर में कई जगह काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

इलाज की प्रक्रिया प्राथमिक उपचार के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार से सदर अस्पताल बोकारो और फिर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया था। वहां 24 दिनों तक इलाज चलने के...