बोकारो, नवम्बर 8 -- Bokaro News: झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की जरीडीह प्रखंड इकाई की ओर से शनिवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर गरीबों के बीच पांच हजार मिट्टी के दीये और बाती का निशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के प्रखंड अध्यक्ष रामलाल महतो ने किया। मुख्य अतिथि महासंघ के जिला संरक्षक सुभाष महतो ने लोगों से चाइनीज लाइटों का पूर्ण बहिष्कार कर मिट्टी के दीये जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वदेशी मिट्टी के दीयों के इस्तेमाल से कुम्हार समाज के लोगों को रोजगार मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिलने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- Purnia News: मिट्टी के दीये बनाने वाले कारीगरों को किया सम्मानित, स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील उन्होंने लोगों से दीपावली पर मिट...