Bokaro News: पांच सौ से अधिक ऑनलाइन आवेदन लंबित, ऑफलाइन सेवा शुरू करने के लिए प्रारूप और दिशा-निर्देश का इंतजार
बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास अंचल कार्यालय में पिछले दस दिनों से झारनेट और झारभूमि पोर्टल की ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित रहने से जमीन संबंधी कार्यों के लिए पहुंच रहे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दाखिल-खारिज, भूमि रिकॉर्ड, नकल सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए लोगों को कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ऑनलाइन व्यवस्था बाधित रहने के कारण कई आवेदकों के जरूरी दस्तावेज और भूमि संबंधी कार्य समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं। इससे दूर-दराज के ग्रामीणों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंचल कर्मियों के अनुसार तकनीकी समस्या के कारण झारनेट और झारभूमि पोर्टल की सेवाएं प्रभावित हैं। पोर्टल के सुचारू होने के बाद ही लंबित कार्यों के निष्पादन में तेजी आने की उम्मीद है। हालांकि, तकनीकी समस्या के कारण एनडीजीआरएस समेत अन्य महत्वपू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.