Bokaro News: पहली सोमवारी पर पेटरवार के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
बोकारो, अगस्त 4 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। सावन माह की पहली सोमवारी पर पेटरवार एवं आसपास के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। विशेश्वर धाम मंदिर, गंगेश्वर महादेव मंदिर, बुढ़वा महादेव, दुर्गा शिव मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, दूध, धतूरा, भांग और फल-फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। विशेश्वर धाम में आचार्य राजेश गुरु के नेतृत्व में पंचामृत अभिषेक, पूजा और महाआरती संपन्न हुई। शाम को विशेष श्रृंगार पूजा, भजन-कीर्तन और शिव चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- मंदिरों में भोलेनाथ का जलाभिषेक बिल्व पत्र, भांग और धतूरा अर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.