बोकारो, नवम्बर 27 -- Bokaro News: पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचाने पहुंचे दूल्हे की शादी बुधवार की देर रात पुलिस ने रुकवा दी। नयामोड़ स्थित होटल वेस्टइन में शादी समारोह के दौरान पहली पत्नी मुस्कान कुमारी की शिकायत पर सिटी पुलिस की टीम पहुंची और दूल्हे निवास कुमार वर्मा को मंडप से उठाकर थाने ले गई। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई से पहली पत्नी और उसके परिजन संतुष्ट नहीं हैं। उनका आरोप है कि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करने के बजाय बाद में छोड़ दिया। पटना के संपतचक निवासी मुस्कान कुमारी के अनुसार, वर्ष 2023 में उसकी शादी बोकारो निवासी निवास कुमार वर्मा से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। मारपीट कर गहने छीनने के बाद उसे घर से निकाल दिया गया। इस मामले में मुस्कान ने गौरीचक थाने में दहेज प्रताड़ना की प्राथमि...