Bokaro News: पश्चिम बंगाल तक फैला अवैध कोयले का कारोबार, हादसों का खतरा बढ़ा
बोकारो, अक्टूबर 15 -- Bokaro News: चंदनकियारी/जैनामोड़, प्रतिनिधि। बोकारो जिले के चंदनकियारी,आमलाबाद और भोजूडीह समेत बेरमो, पेटरवार और जरीडीह थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों से होकर अवैध कोयले की ढुलाई जोर शोर से जारी है। इन इलाकों में मोटरसाइकिलों के जरिए दिनभर कोयले का परिवहन कर इसे पश्चिम बंगाल तक पहुंचाया जा रहा है। इस गतिविधि में हजारों लोग शामिल है। वहीं, सड़कों पर लगातार मोटरसाइकिलों से कोयला ढोए जाने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। बाराडीह, अरालडीह, गांगजोरी और गायछंदा के ग्रामीणों के अनुसार, कोयले की ढुलाई के दौरान कई बार लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद स्थानीय पुलिस और प्रशासन की ओर से प्रभावी कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.