Bokaro News: पर्वतपुर कोल ब्लॉक के रैयत मजदूरों का फूटा गुस्सा, 26 से अनिश्चितकालीन धरना शुरू
बोकारो, अक्टूबर 27 -- Bokaro News: खेती योग्य जमीन देकर पर्वतपुर कोल ब्लॉक की स्थापना का रास्ता बनाने वाले रैयत मजदूरों का सब्र अब जवाब देने लगा है। जमीन के बदले नियोजन और मुआवजा नहीं मिलने से नाराज रैयत मजदूर एक बार फिर आंदोलन की राह पर उतर आए हैं। अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार, 26 अक्टूबर से उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मजदूरों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही, 29 अक्टूबर को पर्वतपुर कोल ब्लॉक के मुख्य द्वार को जाम करने की चेतावनी दी है। रैयत मजदूरों के अनुसार, उन्होंने कोल ब्लॉक की स्थापना के लिए अपनी खेती योग्य जमीन दी थी। इसके बदले उन्हें नियोजन और मुआवजा मिलने की उम्मीद थी, लेकिन लंबे समय से मांगों का समाधान नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन के लिए मज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.