बोकारो, अक्टूबर 24 -- Bokaro News: चास , प्रतिनिधि। बोकारो डीसी कार्यालय के समीप जमीन विवाद को लेकर आठ दिनों से धरना पर बैठे परिवार के सदस्यों के खिलाफ शुक्रवार को जमीन खरीदने वाले कई परिवारों ने सवाल उठाया। जिसमें कलीम शेख, अरुण बाउरी, आनंद बाउरी, हुसैन सौदागर, सोहित केजरीवाल और दिलीप केजरीवाल समेत अन्य वैसे परिवार से जमीन खरीदे लोग शामिल रहे। उन्होंने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने संबंधित परिवार के पूर्वजों से जमीन खरीदी थी। अब उन जमीनों को लेकर विवाद खड़ा कर खरीदारों को भू-माफिया बताने और परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका आरोप है कि इस तरह के विवाद से पूर्व में जमीन खरीद चुके अन्य लोगों के स्वामित्व और कब्जे पर भी अनावश्यक सवाल ख...