Bokaro News: पम्मी सिंह अध्यक्ष व पिंकी कुमारी उपाध्यक्ष
बोकारो, अक्टूबर 8 -- Bokaro News: जरीडीह बाजार। बेरमो आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के अंतर्गत स्वावलंबी सखी समिति के पदाधिकारियों के चुनाव की मतगणना गुरुवार को बेरमो पश्चिमी पंचायत सचिवालय में पूरी कर ली गई। समिति के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों के लिए बीते 1 अक्टूबर को मतदान कराया गया था। मतगणना के बाद खुशबू सिंह ऊर्फ पम्मी सिंह ने अध्यक्ष पद पर 237 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वहीं पिंकी कुमारी ने उपाध्यक्ष पद पर 136 मत हासिल किए, जबकि अंजू देवी ने सचिव पद पर 151 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। अब समिति के संचालन और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने से जुड़े कार्यों में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। स्वावलंबी सखी समिति के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, समूह की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.