बोकारो, अक्टूबर 24 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर नौ में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले बीएसएल के 70 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मी भरत सिंह की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। नशे के लिए रुपये नहीं देने और मोबाइल छीनने का विरोध करने पर आरोपी पंकज साव ने सड़क किनारे पड़ा बड़ा पत्थर उठाकर उनके सिर के पिछले हिस्से पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से भरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी उनका मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान की मदद से महज दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त पत्थर और छीना गया मोबाइल बरामद किया गया है। सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने हरला थाना में प्रेसवार्ता कर बताया कि प्रारंभिक जांच में नशे की जरूरत पूरी करने और छिन...