बोकारो, जुलाई 16 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पतकी पंचायत अंतर्गत पतकी पुनर्वास क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति और नकदी की चोरी कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पेटरवार पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवारों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहली घटना रघुनाथ रजवार के घर में हुई, जहां चोरों ने घर का ताला तोड़कर प्रवेश किया। चोरों ने एक कमरे में सो रहे युवक के दरवाजे को बाहर से रस्सी से बांध दिया और दूसरे कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। वहां रखे दो बक्सों को तोड़कर 65 हजार रुपये नकद, सोने का मांगटीका, कान का सेट, चैन, नाक का बिछिया तथा चांदी के जेवर समेत करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ...