बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: दामोदा। पंडित बागेश्वरी पांडेय सरस्वती विद्या मंदिर दुग्दा में विद्यालय स्तरीय विज्ञान एवं गणित मेला का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि राजकीयकृत उच्च विद्यालय दुग्दा के प्रधानाचार्य प्रद्युत कुमार, सहायक प्राध्यापक आरपीएस कॉलेज चंद्रपुरा कालीचरण महतो, भौतिक विभाग के कामाख्या बनर्जी, रसायन शास्त्र विभाग के नसीम अख्तर, विद्यालय सचिव ऋषिकांत तिवारी, उपाध्यक्ष राजकुमार महथा, प्रधानाचार्य वरुण कुमार चौधरी, अध्यक्ष धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ उमेश सिंह व अभिभावक प्रतिनिधि ज्योति भारती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन, महान वैज्ञानिकों सीवी रमण, कणाद व अब्दुल कलाम, महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम, खगोलशास्त्री वराहमिहिर सहित अन्य की प्रतिमा पर पुष्प समर्पित कर किया। निर्णायक...