Bokaro News: पंडित विद्यानंद झा की जयंती पर भजन-कीर्तन व परिचर्चा
बोकारो, अगस्त 21 -- Bokaro News: सावन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को पंडित विद्यानंद झा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती समारोह में गोपाल दास की ओर से भजन-कीर्तन व आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान पंडित विद्यानंद झा की ओर से रचित पुस्तकों पर विद्वानों ने परिचर्चा की। परिचर्चा में मुख्य वक्ता डीएवी के सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक दामोदर पांडेय रहे। शिक्षक अजय कुमार ने भी परिचर्चा में भाग लेकर पंडित विद्यानंद झा के साहित्यिक योगदान पर अपने विचार रखे। ममता मिश्रा की ओर से पंडित विद्यानंद झा के जीवन व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। आयोजन सरोज साहित्य प्रकाशन के संरक्षक व सदस्यों की ओर से किया गया। ममता मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.