बोकारो, अगस्त 1 -- Bokaro News: बेरमो में बारिश ने मानो कई सड़कों की पोल खोलकर रख दी है। अलगड्डा पंचायत में भी मुख्य सड़क की हकीकत सामने आई है। पंचायत भवन तक जाने वाली कच्ची सड़क आज पूरी तरह बदहाल है। जगह-जगह गहरे गड्ढे, कीचड़ और भरा पानी राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। यह सिर्फ एक सड़क नहीं है बल्कि इसी एक रास्ते पर पंचायत की रीढ़ टिकी है। यह भी पढ़ें- Nawada News: जर्जर सड़क से आवागमन करने को मजबूर हैं ग्रामीणसड़क की दुर्दशा सरकारी विद्यालय मध्य विद्यालय अलगड्डा और निजी विद्यालय डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं रोज इसी रास्ते से आते-जाते हैं। सरकारी अस्पताल जाने वाले मरीजों को भी इलाज के लिए इसी कीचड़ वाले रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। मुखिया, पंसस व अन्य जनप्रतिनिधि भी विकास की योजनाएं बनाने इसी रास्ते से आते हैं। य...